*👉🏻 एसएसपी ने नशा बिक्री रोकने के लिए जारी किया मोबाइल नंबर* *👉🏻 सूचना देने पर होगी तुरंत कार्रवाई*
जालंधर,14 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-नशा की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी कड़ी में एसएसपी देहाती नवजोत माहल ने जनता के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है। जिस पर आप नशा बेचने वाले की सूचना दे सकते हैं। 95925-56789 इस नंबर पर सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा और सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। यह नंबर इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सौंपा गया है।जो इस नंबर पर आने वाली हर सूचना पर निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे। एसएसपी देहाती नवजोत माहल ने जनता से अपील की है कि अगर आपके इलाके में कोई नशा सप्लाई करता है तो उसकी सूचना पुलिस को जरूर दें,ताकि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सके।
