*👉🏻 बीस हज़ार देकर डेढ़ लाख के सोने के गहने लेकर फरार हुआ व्यक्ति* *👉🏻 पुलिस कर रही मामले की जांच*
जालंधर,14 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-जिस समय पुलिस कमिश्नर नशा पकड़ने की पत्रकारवार्ता कर रहे थे उसी समय एक व्यक्ति डेढ़ लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गया। थाना बारादरी के अंतर्गत पड़ती लाडोवाली रोड प्रीत नगर में स्थित श्रीराम ज्वेलर्स की दुकान से हेलमेट पहना एक व्यक्ति डेढ़ लाख के सोने के गहने लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक रूपलाल ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया जिसने हेलमेट पहना हुआ था। उसने सोने के गहने पसंद किए जोकि डेढ़ लाख रुपये के थे। उसने दस हज़ार एडवांस दिए और बाकी रुपए शाम को देकर गहने ले जाने की बात कही। शाम को वह व्यक्ति फिर आया और आर्डर किए हुए गहने मांगे। गहने देख कर उसने रूपलाल को दस हज़ार रुपये पकड़ा कर गिनने के लिए कहा। जैसे ही रूप लाल रुपए गिनने लगा तो व्यक्ति गहने उठाकर फरार हो गया। रूपलाल के मुताबिक व्यक्ति ने शाम को भी हेलमेट पहना हुआ था और दुकान के अंदर गहने लेते वक्त भी उसने हेलमेट नहीं उतारा था। रूपलाल ने शोर मचाया तब तक व्यक्ति गहने लेकर फरार हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत थाना बारादरी की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना बारादरी के प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

