*👉🏻 देर रात दो जगह लगी आग, लाखों का नुकसान*
जालंधर,16 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-देर रात दो जगह आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। रविवार रात 2:30 बजे लेदर कॉन्प्लेक्स स्थित कम्पीटेंट इंजीनियरिंग नामक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक बलराज माखन ने बताया कि उन्हें सामने की फैक्ट्री के मालिक का फोन आया कि सुरक्षाकर्मी ने बताया है कि उनकी फैक्ट्री में आग लगी है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर शर्मा ने बताया कि सुबह 4:00 बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद दमकल कर्मियों को सुबह 4:00 बजे फोन आया कि बस स्टैंड के नज़दीक स्थित बीड़ी-सिगरेट के खोखे को आग लगी है। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया।

