*👉🏻 जंडियाला मंजकी में हुए कत्ल के आरोपी काबू* *👉🏻 आरोपी कांगड़ा से पकड़े*
जालंधर,16 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव जंडियाला में 13 जुलाई को सुखजीत सिंह उर्फ सुच्चा पुत्र कंवर सिंह निवासी पत्ती राम की जंडियाला की बेरहमी से कत्ल कर लाश नहर के पास फेंक दी थी। इसी मामले को हल करते हुए थाना सदर की पुलिस ने दो आरोपियों को कांगड़ा से काबू कर लिया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-2 डी. सुडरविली ने बताया कि इंस्पेक्टर बिमलकांत को सूचना मिली कि आरोपी कत्ल करने के बाद हिमाचल प्रदेश में चले गए हैं और इस समय कांगड़ा में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर बिमलकांत, जंडियाला चौकी इंचार्ज एसआई मेजर सिंह और फतेहपुर चौकी इंचार्ज एएसआई मदन सिंह पुलिस पार्टी सहित कांगड़ा चले गए। जहां पर उन्होंने आरोपियों को कांगड़ा बस स्टैंड से काबू कर लिया और आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए गंडासे और मृतक का आधार कार्ड व पर्स बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 2016 में महेंद्र वलैतिया निवासी जंडियाला के कहने पर मृतक सुखजीत सिंह सुच्चा, अमरजीत, राहुल ने बजूहा खुर्द के सोढ़ी पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें तीनों पर थाना नकोदर में मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले को खत्म करने के लिए सुखजीत सिंह सुच्चा उनसे ढाई लाख रूपए मांग रहा था और ना देने पर उनके किसी पारिवारिक सदस्य को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इसीलिए उन्होंने सुच्चा सिंह का कत्ल कर दिया और खुद हिमाचल चले गए। जहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरजीत पुत्र धर्मपाल और पवन कुमार पुत्र बलवीर राम निवासी जंडियाला के रूप में हुई है।



