*👉🏻 दो दिन पहले हेल्थ विभाग ने सील की थी दुकान,आज खोली तो फिर पड़ी रेड*
जालंधर,17 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- स्वास्थ्य विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से दिलकुशा मार्किट में छापेमारी की गई। 2 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने दिलकुशा मार्किट में जांच शुरू की थी तो उस समय सार्थक मेडिकॉज़ नामक दवाईयों की दुकान बंद थी। इसी लिए उसे सील कर दिया था और दुकान मालिकों को कहा था कि पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों की हाजिरी में ही दुकान खोली जाए। आज सुबह स्वास्थ्य विभाग और बस्ती बावा खेल की पुलिस की मौजूदगी में दुकान खोली गई। ड्रग इंस्पेक्टर अमरजीत और बस्ती बावा खेल के एसआई रेशम सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुकान में दवाइयों की जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर अमरजीत ने बताया कि तंदरुस्त मिशन के तहत ही सभी दुकानों पर जांच की जा रही है। इसीलिए आज जब दुकान खोली गई तो टीम ने जांच की। लेकिन दुकान से कोई भी प्रतिबंधित दवाई नहीं पाई गई।


