*👉🏻 सरकारी स्कूल उच्चा पिंड में किया पौधारोपण* *👉🏻 मुख्याध्यापिका ने पर्यावरण बचाने के लिए युवाओं को दिया संदेश*
जालंधर,21 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-सरकारी हाई स्कूल उच्चा पिंड फगवाड़ा में ह्यूमैनिटी वेलफेयर क्लब फगवाड़ा द्वारा वातावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण किया गया। क्लब के सदस्यों द्वारा स्कूल के प्राँगण में पौधे लगाए गए।मुख्याध्यापिका श्रीमती शशि कुमारी ने इस कार्य के लिए क्लब के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने युवाओं को भी पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि वह भी वातावरण को बचाने के लिए अलग-अलग जगहों पर पौधारोपण करें। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों में शिवतरन ढींगरा, अजय शर्मा, कमलवीर सिंह, सलीम, प्रिंस व विशाल मौजूद थे और स्टाफ सदस्यों में सुरिंदर वशिष्ठ,मंजीत पाल सिंह,स. सुखविंदर सिंह, स. संदीप सिंह, श्रीमती उषा, श्रीमती नीलम कौर, श्रीमती गुरविंदर कौर व मैडम कुमारी लवली मौजूद थे।
