*👉🏻 बलवंत सिंह शेरगिल के संस्कार का समय बदला*
जालंधर,25 जुलाई-(ज्ञान सिंह)-कांग्रेसी नेता बलवंत सिंह शेरगिल की कल ज्योति चौक नज़दीक स्थित सूरी गन हाउस में गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने गन हाउस के मालिक पर मामला दर्ज कर लिया था। शेरगिल कई सामाजिक संस्थाओं के साथ भी जुड़े हुए थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे किशनपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा। बलवंत शेरगिल के निधन पर बहुत सी धार्मिक,सामाजिक,राजनीतिक पार्टियों और पंजाब प्रैस क्लब की तरफ से शोक व्यक्त किया गया है।
कांग्रेसी नेता बलवंत सिंह शेरगिल की कल गोली लगने से मौत हो गई थी। जिनका संस्कार आज दोपहर 12 बजे किया जाना था लेकिन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के चलते संस्कार में देरी हो जाएगी।

