*👉🏻 स्मैक सहित एक काबू*
जालंधर,25 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने स्मैक सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि एएसआई कमलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। इसी दौरान लिबर्टी चौक के पास एक बाइक सवार को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 9 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पिछले 10 साल से बतौर ग्रंथी गुरुद्वारा शहीदां तलहन साहिब में काम कर रहा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पारी पुत्र हरभजन सिंह निवासी दकोहा रामा मंडी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को कल अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि उसे पता लगाया जा सके कि वह कहां से स्मैक लेकर आता था और आगे किसे-किसे बेचता था।

