ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ने लगाया ब्लड डोनेशन कैम्प
ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट, ट्राइसिटी ,चंडीगढ़ ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी , चंडीगढ़ के साथ मिलकर VIP प्लाजा, जीरकपुर में एक ब्लड कैम्प आयोजित किया गया । NGO के जनरल सेक्रेटरी प्रवीण विज ने बतलाया कि इस कैम्प IGNOU की विद्यार्थी सुश्री शिवानी और सोनम और सीमा के साथ साथ श्री ललित कपूर, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट ( नेशनल ) , श्री यश पाल शर्मा, श्री अनुपम सपरा , श्री नवीन सांगवान , सीनियर वाईस प्रेजिडेंट, श्रीमती बेला मोदी, वाईस प्रेजिडेंट , श्री मति चंचल सभरवाल, प्रेजिडेंट पिंजोर व कालका, श्री कपिल , श्री मति तमन्ना आहूजा के सक्रिय सहयोग के साथ साथ मार्किट कमेटी का काफी सहयोग रहा । इस कैम्प में 43 लोगों ने रक्तदान किया । इस कैम्प के मुख्य आकर्षक व्यक्ति श्री अरुण कौशल रहे, जिन्होंने अपने जीवन में 106 बार रक्तदान किया ।




















