*👉🏻 मॉडल हाउस में पतंजलि योग कक्षा के 10 वर्ष सम्पूर्ण*
जालंधर, 29 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-चार मरला पार्क मॉडल हाउस जालंधर में योग अध्यापक व पतंजलि योग समिति के पूर्व अध्यक्ष आचार्य रजनीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही योग कक्षा के 10 साल आज पूरे हो गये। इसी खुशी के उपलक्ष्य में पार्क में एक विशेष योग अभ्यास का आयोजन करवाया गया। प्रातःकालीन बेला में सर्वप्रथम ओम का उच्चारण, फिर गायत्रीमंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया । इस के बाद आचार्य रजनीश कुमार ने अपने सहयोगियों श्री प्रियव्रत शास्त्री व इंदु भगत के साथ मिलकर योग की क्रियाएं की। सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, मकरासन, मर्कटासन, समेत कई आसनो का अभ्यास करवाया गया। श्री रजनीश मलन मेडिटेशन माहिर द्वारा प्राणायामों कपालभाति व अनुलोम विलोम प्राणायाम का योग साधकों को विशेष अभ्यास करवाया गया। मुख्यातिथि श्री हेम राज अध्यक्ष पतंजलि योग समिति विशेष रूप से हाजिर होकर पूज्य स्वामी राम देव जी महाराज द्वारा किये जा रहे कार्य व आने वाले समय मे समिति द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस शुभ अवसर पर पार्षद ओंकार राजीव टिक्का ने आये हुए सभी योगाचार्य का स्वागत करते हुए कहा कि मॉडल हाउस की भूमि धन्य है। यहां पर आए दिन कोई न कोई योग कार्यक्रम, धार्मिक व सामाजिक कार्य होता रहता है । उनके घर के पास योग की गंगा बहती है। उन्हें जब भी समय मिलता है वह कक्षा में जरूर आते है। योग विशेषज्ञ राम प्रकाश शर्मा ने योग की पृष्ठ भूमि के बारे में बताया व लोगों को योग के लिए प्रेरित किया। अंत मे आचार्य रजनीश कुमार व पार्षद द्वारा आये हुए महानुभवों को सम्मानित किया गया व योग की गंगा को जारी रखने का प्रण किया गया। इस अवसर पर श्री हेमराज कुमार, पार्षद ओंकार राजीव टिक्का, राम प्रकाश शर्मा, श्री रजनीश कुमार, प्रियव्रत शास्त्री, रवि भगत, कृष्ण लाल, अमरीक सिंह मीका, अमरजीत कोमल, डॉ नवजोत कोमल, स्वाति, जैसमीन, सतपाल, राम लाल, मुकेश ,दीपक, खजान व विकास जी विशेष रूप से हाजिर हुए।




