*👉🏻 –मामला बस स्टैंड नज़दीक गोली चलाने का–* *👉🏻 हमलावरों में लाहौरिया परिवार के सदस्य शामिल,पुलिस ने की हमलावरों की शिनाख्त,मामला दर्ज*
जालंधर,30 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने बस स्टैंड नजदीक एक युवक को पीटने और गोली चलाने के मामले में कुछ युवकों को नामजद किया है और उनकी शिनाख्त भी हो चुकी है। थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि आज सुबह ओरेन ब्यूटी ट्रेनिंग सेंटर इंस्टिट्यूट नजदीक इंडो कनाडियन बस सर्विस के सामने एक लड़की को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक को पीटा और गोली भी चला दी। हमलावरों के पास हथियार भी थे। सीसीटीवी की फुटेज देखने और तफ्तीश दौरान पता चला है कि हमलावरों में शुभम पुत्र इंद्रजीत निवासी दिलबाग नगर, अभीलोच पुत्र सुरेंद्र लोच निवासी ग्रोवर कॉलोनी, पुनीत कुमार पुत्र हरिदेव निवासी नूरमहल, अर्श लहौरिया पुत्र लक्खा सिंह,लक्खा सिंह, सूरज लाहौरिया और उसके परिवार के दो और व्यक्ति भी लड़ाई में शामिल थे जिनके पास असला था। सभी किशनपुरा जालंधर के रहने वाले हैं। इनके इलावा साहिल पुत्र जगदीश कुमार, रजत पुत्र विजय लाल निवासी शाहकोट, सुक्खा निवासी काला संघिया कपूरथला, संदीप भारद्वाज पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल निवासी गांव पंडोरी निझरां आदमपुर के इलावा 15-20 हथियारबंद युवक भी लड़ाई झगड़े में शामिल थे। ये लोग 5 गाड़ियों में आये थे। जिनमें इनोवा, बोलेरो पिकप, स्विफ्ट और स्कार्पियो थी। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 307, 323, 341, 336, 337 ,160, 148 ,149 ,120 बी और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
