*👉🏻 पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया सहित भाजपाइयों ने दी शहीद उधम सिंह जी को श्रद्धांजलि*
जालंधर,31 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)-पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया सहित भाजपाइयों ने आज शहीद उधम सिंह जी के 78वें शहीदी दिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की।शहीद उधम सिंह पार्क में शहीद की प्रतिमा के सामने खड़े होकर पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया ने श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि हम देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले इन सूरमाओं का कर्ज कभी नहीं उतार सकते। देश इन शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुला नहीं सकता। श्रद्धांजलि देने वालों में राजेश जैन,सुभाष सूद,सतीश कपूर,पं. ललित कपिल,पुनीत शुक्ला,विपन शर्मा,ऋतु राज मोती,भगत मनोहर लाल,राजीव वालिया,आशु ढल्ल,डम्पी सिक्का के इलावा अन्य भाजपाई उपस्थित थे।


