*👉🏻 छत से गिरी बच्ची,मौत*
जालंधर,2 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-संजय गांधी नगर में रहने वाले किशन बहादुर थापा की 6 साल की बेटी की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। किशन बहादुर थापा ने बताया कि उनकी 6 साल की बेटी प्रीति घर की तीसरी मंजिल पर खेल रही थी। अचानक खेलते-खेलते वह नीचे गिर गई। जिसे गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। देर रात प्रीति ने दम तोड़ दिया। प्रीति यू.के.जी में पढ़ती थी। प्रीति की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई।

