*👉🏻 लूटपाट करने वाले 2 काबू* *👉🏻 असला व कारतूस बरामद*

जालंधर,2 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए 2 की पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को असले सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत माहल ने बताया कि सीआईए 2 के प्रभारी शिवकुमार को सूचना मिली थी कि लुटेरा गिरोह के सदस्य करतारपुर के पास मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने मोलिया मोड़ करतारपुर से दो व्यक्तियों को दो पिस्टल और सात कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ रिंपा पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव सुनड़ कलां थाना नूर महल और तीरथराम उर्फ तीरथ पुत्र सुखजीत लाल निवासी गांव वजूहा खुर्द थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक वरना गाड़ी भी बरामद हुई है। जांच करने पर पता चला कि आरोपियों पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ की जा रही है।
