*👉🏻 वार्ड नं 40 में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खम्भा टूटा* *👉🏻 देओल नगर,न्यू देओल नगर और साथ लगते इलाकों में 15 घँटों से ज्यादा समय से बिजली बंद*
जालंधर,5 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत पड़ते देओल नगर, न्यू देओल नगर और साथ लगते इलाकों में पिछले 15 घँटों से बिजली बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात 10:30 बजे एकता गैस एजेंसी के पास लगे बिजली के खंबे को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस कारण खंबा टूटकर बीच सड़क पर गिर गया और पूरे इलाके की बिजली चली गई। सारी रात इलाका निवासी बिजली न होने के कारण और गर्मी के कारण परेशान रहे और घरों से बाहर निकल कर उन्होंने सारी रात बिताई। सुबह होने पर भी कोई भी बिजली कर्मी मौके पर बिजली ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा था। इलाका निवासियों ने बिजली विभाग को सूचित किया तो सुबह 9:30 बजे के करीब बिजली कर्मी आए और खंबे को ठीक करने का काम शुरू कर किया। बिजली ना होने के कारण लोगों को सुबह सुबह पानी ना मिलने के कारण भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। खबर लिखे जाने तक इलाके में बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी।
*पावरकॉम की नाकामी आई सामने, बिजली की दरों में हो रही दिन-ब-दिन बढ़ोतरी सुविधा देने में पावर कॉम फेल*
एक छोटे से हादसे के कारण पावरकॉम को फाल्ट ठीक करने में 15 से भी ज्यादा घंटे लग चुके हैं, लेकिन फिर भी फाल्ट ठीक नहीं हो पाया है। यह तो एक छोटा सा हादसा था अगर खुदा ना करें कोई बड़ी आफत आ जाए तो पावर तो बिल्कुल नाकाम साबित होगा। वैसे तो पावर कॉम दिन-ब-दिन बिजली की दरों में वृद्धि कर रहा है लेकिन लोगों को सुविधा देने के मामले में बिल्कुल फेल साबित हो रहा है। पावर कॉम के उच्च अधिकारियों को अपने विभागों में कर्मचारियों की तैनाती भी बढ़ानी चाहिए क्योंकि कुछ विभाग तो ऐसे हैं जिनमें सिर्फ 2 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। जिसके कारण एक छोटे से फ़ॉल्ट को ठीक करने में घंटों का समय लग जाता है।



