*👉🏻 भारत सरकार खालिस्तानी आंतकी परमजीत सिंह पम्मा को गिरफ्तार कर भारत लाए:- राजेश रिंकू*
जालंधर,5 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- शिवसेना समाजवादी की एक बैठक बस्ती बावा खेल मधुबन कॉलोनी में स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज के दिशा निर्देशों पर राजेश रिंकू ने कहा कि जिस तरह रेफरेंडम 2020 की रैली UK में होने जा रही है। इससे साबित होता है कि आंतकी संगठन देश में फिर से माहौल को खराब करने की साजिश रच रहे हैं। खालिस्तानी आंतकी परमजीत सिंह पम्मा का पाकिस्तान के आकाओं के साथ प्रेसवार्ता करना इस बात की ओर संकेत देता है कि पाकिस्तान की शह पर ही खालिस्तानी समर्थक फिर से एक बार पंजाब का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। रिंकू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों पंजाब के अलग-अलग शहरों से कुछ खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया था जो कि काफी प्रशंसनीय काम था। लेकिन पंजाब पुलिस को अब और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। राजेश रिंकू ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है कि वह UK पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाकर खालिस्तानी आंतकी परमजीत सिंह पम्मा को गिरफ्तार करके भारत लेकर आए। इस बैठक में राजेश रिंकू के साथ-साथ अन्य शिवसैनिक भी मौजूद थे।


