*👉🏻 मामला स्कूली छात्र को पेशाब पिलाने का* *👉🏻 एससी कमीशन के दखल के बाद हरकत में आया पुलिस प्रशासन*
जालंधर,7 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के छात्र को दूसरे छात्रों द्वारा बोतल में पानी के साथ पेशाब मिलाकर पिला दिया था। जिस से आहत होकर छात्र ने छत से छलांग लगा दी थी। पूरा मामला एस.सी कमीशन के नोटिस में आया तो आज एस.सी कमीशन की टीम पहले स्कूल उसके बाद छात्र का हाल जानने के लिए निजी अस्पताल पहुंची। टीम के साथ एसीपी दलबीर सिंह बुट्टर और थाना बारादरी की पुलिस भी मौजूद थी। एससी कमीशन के अधिकारियों ने पीड़ित छात्र के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को सारे मामले की रिपोर्ट तैयार कर कमीशन को सौंपने की बात कही। बच्चे के परिजनों ने अधिकारियों से मांग की कि आरोपी छात्रों और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और छात्र को ऐसी स्थिति से गुजरना ना पड़े। एससी कमीशन के अधिकारियों ने पीड़ित छात्र के परिजनों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि वह जांच के बाद आरोपी छात्रों और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई करेंगे।

