*👉🏻 मेयर व निगम प्रशासन सो रहा कुम्भकर्णी नींद,आवारा पशुओं के कारण रोज हो रहे हैं हादसे* *👉🏻 सांड ने बाइक सवार दो युवकों को किया घायल*
जालंधर,9 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- निगम प्रशासन की ढीली कारगुजारी के कारण रोजाना आवारा पशुओं के कारण लोग घायल हो रहे हैं। लेकिन निगम प्रशासन सब देखते हुए भी गहरी नींद में सोया हुआ है। बीती रात भी जौहल मार्किट के नजदीक आवारा सांड ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक शिवम पुत्र सोनल डोसका और बलबीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह दोनों निवासी मिट्ठापुर ने बताया कि वह मिट्ठापुर से बस स्टैंड की तरफ अपनी बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही वह जौहल मार्किट के नजदीक पहुंचे तो सड़क के बीचो बीच खड़े 5-6 आवारा पशुओं ने उन्हें टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया। नीचे गिराने के बाद पशुओं ने दोनों पर हमला कर दिया। जिस कारण दोनों घायल हो गए। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। घायलों ने मेयर जगदीश राज राजा और निगम प्रशासन से मांग की है कि वह आवारा पशुओं को सड़कों से हटाकर किसी खाली जगह पर शिफ्ट करें ताकि इनके कारण लोगों को हादसों का शिकार ना होना पड़े।