GRP के ASI पर

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • जिला प्रशासन द्वारा पटाखे बेचने और चलाने के लिए जारी किए आदेशों को लोगों ने दिखाया ठेंगा हर मोहल्ले,बाजारों में बिके पटाखे,सारी रात पटाखे चला उड़ाई आदेशों की धज्जियां
- Uncategorized

जिला प्रशासन द्वारा पटाखे बेचने और चलाने के लिए जारी किए आदेशों को लोगों ने दिखाया ठेंगा हर मोहल्ले,बाजारों में बिके पटाखे,सारी रात पटाखे चला उड़ाई आदेशों की धज्जियां

जालंधर,09 नवंबर 2026-(प्रदीप भल्ला)-जिला प्रशासन ने दीवाली के लिए पटाखे बेचने और चलाने के लिए आदेश जारी किए थे। जिसमें कहा गया था कि बिना लाइसेंस की दुकानों पर पटाखा नहीं बेचा जाएगा। इसके इलावा दीवाली की रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे चलाये जाएंगे। लेकिन लोगों ने जिला प्रशासन के आदेशों […]

जालंधर,09 नवंबर 2026-(प्रदीप भल्ला)-जिला प्रशासन ने दीवाली के लिए पटाखे बेचने और चलाने के लिए आदेश जारी किए थे। जिसमें कहा गया था कि बिना लाइसेंस की दुकानों पर पटाखा नहीं बेचा जाएगा। इसके इलावा दीवाली की रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे चलाये जाएंगे। लेकिन लोगों ने जिला प्रशासन के आदेशों को पटाखों के साथ ही धुएं में उड़ा दिया। शहर के हर मोहल्ले और बाज़ारों में बिना किसी डर के सरेआम पटाखे बेचे गए। यहां तक तो बात समझ सकते है कि बाज़ारों में लोगों ने पटाखे लगाए और बेचे,मगर लोगों में प्रशासन का इतना भी डर नहीं था वो इस बात से देखने में आया जब हैडलाइन एक्सप्रेस की टीम ने नकोदर चौंक से लांबड़ा बाजार तक का दौरा किया तो पाया कि पूरे रास्ते में सजावट करके बड़े-बड़े स्टाल लगाकर पटाखों की बिक्री की गई। इसी बात से पता चलता है कि प्रशासन सिर्फ आदेश जारी करता है और गहरी नींद सो जाता है।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
सारी रात पटाखे चला उड़ाई आदेशों की धज्जियां

शहरवासियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने आदेशों में लिखा था कि रात 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाये जाएंगे,लेकिन इसके विपरीत सारी रात पटाखे चलाये गए। जिसकी वजह से बहुत ज्यादा प्रदूषण हुआ। सांस की बीमारी से ग्रसित लोगों ने प्रशासन को कोसते हुए दीवाली की रात मुश्किल से निकाली।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
दीवाली के अगले दिन भी बिके पटाखे और लोगों ने फिर पटाखे चलाकर प्रशासन को दिखाया ठेंगा

लोगों ने दीवाली की सारी रात पटाखे चलाकर प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई,फिर भी प्रशासन द्वारा कोई सख्त कारवाई नहीं कि गई तो लोगों ने दीवाली के अगले दिन भी पटाखे खरीदे और रात को प्रदूषण वाले पटाखे फोड़े। लोगों द्वारा कहना है कि प्रशासन अगर कोई ठोस कारवाई करने में समर्थ नहीं है तो ऐसे आदेश जारी ही ना किये जायें।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.