*👉🏻 शिवसेना बाल ठाकरे की जिला ईकाई भंग*

जालंधर,10 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-शिवसेना बाल ठाकरे की जिला इकाई को भंग कर दिया गया है। ये जानकारी भवानी सेना की पंजाब प्रधान उषा माही ने प्रेस रिलीज कर दी।शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रधान योगराज शर्मा के आदेशों पर शिव सेना की एक एहम मीटिंग पंजाब के उपप्रधान राजिंदर बिल्ला की अध्क्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें पंजाब के सचिव गुरदीप सैनी,उषा माही,काला बाबा पंजाब सचिव शमिल हुए। बैठक में पार्टी की गतिविधियों को देखते हुए और नजदीकी आ रहे चुनावों के मद्देनज़र जांलधर जिला की ईकाई भंग कर देने का फैसला लिया गया है। जल्द ही सदस्यों की एक बैठक बुलाकर फिर से नई टीम की नियुक्ति की जाएगी। तब तक जिला के सभी कार्यक्रम और अन्य बैठकों बारे निर्णय राजिदर बिल्लाा खुद लेंगें।