*👉🏻 विधायक सिमरजीत बैंस के बयान खालिस्तानी समर्थकों के हक वाले-राजेश रिंकू* *👉🏻 देश के खिलाफ बोलने वालों पर देश द्रोह का मामला दर्ज किया जाए*
जालंधर,11 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-रेफरेंडम 2020 का समर्थन करने वाले लोग ही देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। ये कहना है शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू का। शिवसेना समाजवादी की एक बैठक मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के दिशा निर्देशों अनुसार की गई इस बैठक में राजेश रिंकू ने कहा कि जिस तरह लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस ने अपने बयान में कहा है कि रेफरेंडम 2020 खालिस्तान की मांग करने वाले लोगों की भावनाएं हैं। यह बयान बिल्कुल गलत है और देश विरोधी है। यह कैसी भावनाएं हैं जो देश को तोड़ती है। राजेश रिंकू ने सिमरनजीत बैंस से पूछा कि क्या उन्हें 35 हजार हिंदू दिखाई नहीं दिए जो पंजाब में आंतकवाद के समय आंतकवादियों द्वारा मारे गए थे। मारे गए उन हिंदुओं के परिवारों को सरकार की तरफ से अभी तक मुआवजा भी नहीं मिल पाया है। इसके इलावा बैंस को वह पुलिस और सेना के जवान भी दिखाई नहीं देते जो उस समय शहीद हो गए थे। शिवसेना समाजवादी सिमरनजीत बैंस के बयानों की निंदा करती है और इसे देश विरोधी बताती है। राजेश रिंकू ने कहा कि पाकिस्तान की शह पर खालिस्तानी समर्थक पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि देश को तोड़ने का काम करने वाले ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करना चाहिए। इस बैठक में प्रिंस नरवाल, अंकित, चंद्रप्रकाश, विनोद के साथ अन्य शिवसैनिक मौजूद थे।



