*👉🏻 अफीम सहित दो काबू* *👉🏻 झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में करते थे सप्लाई*
जालंधर,11 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-देहात पुलिस ने लाखों की अफीम सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। पत्रकारवार्ता दौरान एसएसपी नवजोत माहल ने बताया कि सीआईए-2 देहाती के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अफीम सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर एएसआई विपन कुमार ने पुलिस पार्टी सहित गांव चक्क कलां नकोदर नाकाबंदी कर ली। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को शक के आधार पर रोका। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 5 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र शिंदर सिंह निवासी गांव रुड़कां कलां जिला लुधियाना और राम बहादुर पुत्र दिवा निवासी गांव नवदिया जिला पीलीभीत बताया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी राम बहादुर ने बताया कि वह झारखंड से अफीम खरीद कर कुलदीप सिंह के साथ मिलकर पंजाब में सप्लाई करता था।

