*👉🏻 बिशप हाउस में कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों से बिशप समर्थको द्वारा धक्का-मुक्की,मीडिया कर्मियों के कैमरे तोड़े* *👉🏻 पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे मौके पर*


जालंधर,13 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-नन द्वारा बिशप फ्रेंको मुलक्कल पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। जिसकी जांच करने के लिए केरल पुलिस जालंधर में तीन दिनों से डेरा जमाए हुए हैं। आज देर शाम जब बीएमसी चौक नजदीक स्थित चर्च में केरल पुलिस जांच कर रही थी तो बिशप की गाड़ी चर्च में दाखिल हुई। जिसके पीछे पीछे केरल से आए हुए मीडिया कर्मी और लोकल मीडिया कर्मी भी चर्च में दाखिल होने लगे। तभी चर्च के निजी सुरक्षा कर्मियों और बिशप समर्थकों ने मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की की और उनके कैमरे भी तोड़ दिए। इस धक्का-मुक्की में दो मीडिया कर्मियों के कैमरे टूट गए और दो मीडिया कर्मियों को मामूली चोटें भी आई। जिस के विरोध स्वरूप केरल से आए हुए मीडिया कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस सारे विवाद में लोकल पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। चर्च के सुरक्षाकर्मियों ने चर्च का गेट बंद कर दिया। जिस कारण जो मीडिया कर्मी चर्च के अंदर थे वह अंदर ही रह गए और जो बाहर थे वह गेट के बाहर खड़े रहे। हंगामे की सूचना मिलते ही एसीपी दलबीर सिंह बुट्टर और थाना बारादरी के प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

