*👉🏻 मामला नन द्वारा बिशप पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों का* *👉🏻 बिशप से हुई 9 घँटे पूछताछ,नहीं हुई गिरफ्तारी*
जालंधर,14 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-सोमवार देर शाम बीएमसी चौक नज़दीक सहित चर्च में बिशप फ्रेंको मुलक्कल से 9 घँटे पूछताछ करने के बाद केरल पुलिस वापिस लौट गई। गौरतलब है कि नन द्वारा बिशप फ्रेंको मुलक्कल पर 14 बार दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए थे। जिसकी शिकायत केरल पुलिस को दी गई थी। शिकायत के बाद केरल पुलिस द्वारा एसआईटी गठित की गई थी। जो तीन दिनों से जालंधर में अलग-अलग जगहों पर जांच करने के बाद सोमवार शाम बीएमसी चौक नज़दीक स्थित चर्च पहुंची। जहां पर देर शाम बिशप फ्रेंको भी केरल पुलिस की जांच में शामिल हुए।
इसी दौरान चर्च के निजी सुरक्षाकर्मियों और बिशप समर्थकों ने केरल से आये मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की के बाद उनके कैमरे भी तोड़ दिए थे। विवाद बढ़ता देख लोकल पुलिस ने मामला शांत करवा दिया था। जिसके बाद केरल पुलिस ने बिशप फ्रेंको मुलक्कल से पूछताछ शुरू की जोकि 9 घँटे तक चली। जिसके बाद केरल पुलिस वहां से लौट गई। जब केरल पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह बिशप फ्रेंको से पूछताछ करने के लिए आये थे और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया। जब एसआईटी के अधिकारियों से बिशप की गिरफ्तारी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह सिर्फ जांच करने ही आये थे और अगर दोबारा जरूरत पड़ी तो वह फिर आएंगे या बिशप फ्रेंको को केरल बुलाएंगे। वह गिरफ्तारी के लिए यहां नहीं आये थे।

