*👉🏻धर्म में राजनीति…. गनमैन के लालच में शिवसेना नेता ने निकाली एक धर्म को गालियां, पुलिस कमिश्नर ने कहा बर्दाश्त नहीं होगी भड़काऊ राजनीति* *👉🏻 शिवसेना नेता ही कर रहा महानगर का माहौल खराब करने की साजिश*


जालंधर,14 अगस्त-(हैडलाइन एक्सप्रैस)- बीते दिनों पंजाब सरकार ने कितने ही लोगों के गनमैन वापस ले लिए थे जिनमें कुछ तथाकथित नेता भी शामिल थे। गनमैन वापस लिए जाने से बौखलाए कुछ तथाकथित नेताओं ने गनमैन लेने के लिए एक नया तरीका निकाला है। खुद को हिंदू नेता कहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थकों को गंदी-गंदी गालियां निकाली और सामने आने का चैलेंज तक दे डाला। इस वीडियो में वह खालिस्तान समर्थकों को गंदी गंदी गालियां दे रहा है और उन्हें उकसा रहा है,जिससे शहर का माहौल खराब हो सकता है। यह सब इसलिए कर रहा है कि कोई न चाहते हुए भी उन पर हमला करें और यह सरकार से गनमैन लेने की मांग रख दे। क्योंकि गनमैन की आड़ में ही यह लोग लोगों के राजीनामे करवा कर और उनके विवादों को सुलझा कर अपनी जेब गर्म करते हैं। इस समय पंजाब का माहौल बिल्कुल शांत है और पंजाब सरकार को किसी भी तरह से खालिस्तान समर्थकों की तरफ से कोई धमकी या चेतावनी नहीं आई है। लेकिन यह नेता जानबूझकर माहौल को तनावपूर्ण बना रहे हैं। जनता को भी जागरूक होना होगा और इन नेताओं के खिलाफ आवाज उठानी होगी। पुलिस प्रशासन को भी चाहिए कि शहर के माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई कर इन पर मामला दर्ज करना चाहिए।
जब इस बारे में पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी को भी महानगर का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा और जो लोग ऐसी गंदी राजनीति कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला उनके ध्यान में आ चुका है और जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
