*👉🏻 डिविजनल कमिश्नर पुरुसार्थ ने संभाला पद*
जालंधर,14 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- डिविजनल कमिश्नर बालदेओ पुरुषार्थ ने आज दोपहर बाद पद संभाला। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिविजनल कमिश्नर पुरुसार्थ ने कहा कि सरकार ने जो उनकी जिम्मेदारी लगाई है
वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और शहर के विकास के लिए हरसंभव प्रयत्न करेंगे। जालंधर के जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने डिविजनल कमिश्नर पुरुषार्थ को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

