*👉🏻 रोज़िट फैशन द्वारा ब्राइडल वियर और फॉर्मल सूट्स के नए सैक्शन का उद्घाटन* *👉🏻 श्रीमती सरबजीत कौर(ट्रस्टी अजीत ग्रुप) ने किया उद्घाटन*

जालंधर,14 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-उत्तर भारत और विदेशों में फैशन की दुनिया में प्रसिद्ध रोज़िट फैशन द्वारा रोज़िट कलेक्शन के नाम से फॉर्मल सूट्स और ब्राइडल वियर की नई रेंज 666 मॉडल टाउन जालंधर में शुरू की गई। जिसमें प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रुपाली सिंह द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े प्रदर्शित किए गए हैं। इसका उद्घाटन श्रीमती सरबजीत कौर (ट्रस्टी अजीत ग्रुप) द्वारा किया गया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि रोज़िट के कपड़े हमेशा ही ग्राहकों द्वारा पसंद किए गए हैं। अब शादी-विवाह के लिए सभी कपड़े लोगों को एक ही छत के नीचे मिल जाया करेंगे।
रुपाली सिंह जोकि 1998 से फैशन की दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं,ने बताया कि रोज़िट फैशन द्वारा तैयार किए गए कप़डों की मांग बाजार में बहुत बढ़ रही है। जिसे देखते हुए फॉर्मल सूट्स और ब्राइडल वियर के लिए एक अलग सैक्शन खोला गया है। जिसमें ग्राहकों के लिए नए-नए डिजाइन के कपड़े उपलब्ध होंगे और ग्राहकों की मांग के अनुसार कपड़े तैयार भी किए जाएंगे। इस अवसर पर श्रीमती जसविंदर कौर, जोजी स्याल, सरविंदर कौर, गुरजोत कौर व अन्य लोग उपस्थित थे


