• Home  
  • Shah Rukh Khan के घर में  मिला 8 फीट लंबा सांप, रेस्कयू टीम ने निकाला बाहर
- देश विदेश - मनोरंजन - राष्ट्रीय

Shah Rukh Khan के घर में  मिला 8 फीट लंबा सांप, रेस्कयू टीम ने निकाला बाहर

मुंबई (हैडलाइन ब्यूरो) के ब्रांद्रा इलाके में  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बंगले के परिसर में दो सांप दिखाई दिए। खास बात ये रही कि जिस दिन देशभर में नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा था, उसी रात शाहरुख खान के बांद्रा स्थित घर […]

मुंबई (हैडलाइन ब्यूरो) के ब्रांद्रा इलाके में  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बंगले के परिसर में दो सांप दिखाई दिए। खास बात ये रही कि जिस दिन देशभर में नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा था, उसी रात शाहरुख खान के बांद्रा स्थित घर में सांप मिलने की खबर सामने आई।

शाहरुख खान के घर पर मिला सांप सांप नजर आने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि ‘मन्नत’ के कैंपस में दो सांप देखे गए हैं। इसके बाद सांपों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
‘मन्नत’ में सीढ़ियों के नीचे मिला करीब 8 फीट लंबा सांप -जानकारी के मुताबिक सांपों के रेस्क्यू के लिए विक्की दुबे को रात करीब 8 बजे फोन किया गया था। सूचना मिलने के बाद उन्होंने वन विभाग के राउंड ऑफिसर दीपक दादा गायकवाड़ और मुंबई रेंज ऑफिस, ठाणे के कंट्रोल रूम को भी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद विक्की दुबे टीम के साथ ‘मन्नत’ पहुंचे। तलाशी के दौरान एक सांप घर के आंगन में सीढ़ियों के नीचे कुंडली मारकर बैठा हुआ मिला। पहली नजर में ये सांप काफी डरावना लग रहा था क्योंकि इसकी लंबाई करीब 8 फीट बताई गई। जांच के बाद सामने आया कि ये धामन यानी इंडियन रैट स्नेक था। ये सांप जहरीला नहीं होता और आमतौर पर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं माना जाता है।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.