Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • ओमान में होर्मेज जलमार्ग के पास शिप पर हमला, 19 भारतीयों को बचाया गया; यूपी के सूरज यादव की मौत
- Xclusive - देश विदेश - राष्ट्रीय

ओमान में होर्मेज जलमार्ग के पास शिप पर हमला, 19 भारतीयों को बचाया गया; यूपी के सूरज यादव की मौत

ओमान हैडलाइन ब्यूरो ओमान के पूर्वी तट पर होर्मुज जलमार्ग के पास एक कमर्शियल शिप MV Cape Dao पर हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है। बुधवार को हुए इस हमले की पुष्टि ओमान में भारतीय दूतावास की ओर से की गई है। इस हमले में मारे गए व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश […]

ओमान हैडलाइन ब्यूरो ओमान के पूर्वी तट पर होर्मुज जलमार्ग के पास एक कमर्शियल शिप MV Cape Dao पर हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है। बुधवार को हुए इस हमले की पुष्टि ओमान में भारतीय दूतावास की ओर से की गई है। इस हमले में मारे गए व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले सूरज यादव के रूप में हुई है जो उस शिप पर वाइपर का काम करते थे।

ओमान में भारतीय दूतावास की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस शिप पर 20 भारतीय सवार थे और यह शिप भारत की तरफ ही आ रहा था। शिप पर सवार 20 में से 19 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन सूरज यादव की मौत हो गई।

MEA ने की हमले की निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस हमले की निंदा की है। बताया जा रहा है कि इस हमले को अंजाम देने के लिए Torpedoes जो कि एक मिसाइल है उसका इस्तेमाल किया गया। हमले के बाद शिप पर आग लग गई जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा है, “हम आज ओमान के पूर्वी तट पर कमर्शियल जहाज MV केप डाओ पर हुए हमले की निंदा करते हैं। पीड़ित परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।”

दो टॉरपीडो से किया गया हमला- FSUI

फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने कहा है कि जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला हुआ। एक पोर्ट साइड C-डेक से टकराया, जहा क्रू मेंबर्स की जगह होती है और दूसरा टॉरपीडो इंजन रूम के पास पोर्ट साइड हल से टकराया। जहाज पर 28 क्रू मेंबर थे, जिनमें से 20 भारतीय नागरिक थे। हालांकि ओमान में भारतीय दूतावास ने 19 भारतीयों का आंकड़ा बताया है।

‘बेगुनाह मारे जा रहे हैं’

FSUI ने कहा कि हमले को देखते हुए इस इलाके में नाविकों की सुरक्षा का भरोसा नहीं है। यूनियन ने कहा, “होर्मुज और उसके आसपास बेगुनाह सिविलियन नाविकों का कत्लेआम किया जा रहा है।” संगठन ने इस घटना पर तुरंत जवाबदेही की मांग की है और इस इलाके से गुजरने वाले नाविकों के लिए सुरक्षित रास्ता मांगा है।

 

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.