Feeling Sleepy All The Time: हर समय नींद आना सिर्फ नींद की कमी के चलते ही नहीं होता बल्कि यह किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की ओर भी इशारा हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए हर समय नींद आने का क्या कारण होता है.
Feeling Sleepy: हर समय नींद आना सिर्फ नींद से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि इसके पीछे सेहत से जुड़े कारण भी निहित हो सकते हैं. रात में अगर नींद पूरी ना हो तो दिनभर नींद आना नींद की कमी के चलते हो सकता है. लेकिन, अगर रात में व्यक्ति ने पूरी नींद ले ली है और फिर भी दिनभर नींद आ रही है और झपकी महसूस हो रही है तो यह किसी स्वास्थ संबंधी दिक्कत का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए हर समय नींद आना किन दिक्कतों की निशानी होता है.
शरीर में पानी की कमी

नींद आने के पीछे जरूरत से ज्यादा थकान होना भी एक बड़ी दिक्कत हो सकता है. शरीर में पानी की कमी होना और उस कमी के कारण हर समय थकान महसूस होना भी हर समय नींद आने की वजह बनता है. डिहाइड्रेशन के कारण टिशूज तक ऑक्सीजन ठीक तरह से नहीं पहुंचता जिस कारण थकान होती है.
खराब खानपान

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर नींद आ सकती है. खासकर अगर आयरन और बी विटामिंस की कमी होने पर मेटाबॉलिज्म को एनर्जी सपोर्ट नहीं मिलता है और शरीर सुस्त महसूस करने लगता है.
फिजिकल एक्टिविटी की कमी

शरीर में फिजिकल एक्टिविटी की कमी हो जाने पर मसल्स कमजोर होने लगती हैं. इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और एनर्जी कम होने लगती है सो अलग. फिजिकल एक्टिविटी करने पर स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है और दिन के समय नींद नहीं आती है.
खराब हाइजीन

कई लोगों के सोने का तरीका खराब होने के कारण भी उन्हें चैन की नींद नहीं आ पाती और हर समय शरीर में सुस्ती और थकान रहती है. रात में फोन चलाना या स्लीप शेड्यूल के इर्रेग्यूलर होने से भी ऐसा होता है.
तनाव

जरूरत से ज्यादा तनाव लेना भी नींद की वजह बनता है. स्ट्रेस और एंजाइटी से परेशान लोगों की नींद ठीक से पूरी नहीं होती, शरीर में कमजोरी रहती है और हर समय नींद आती है.
स्लीप डिसोर्डर

कई बार लोगों को स्लीप डिसोर्डर होता है लेकिन उसका पता नहीं होता. स्लीप एपनिया, इंसोमनिया या रेस्टलेस लेग सिंड्रोम के कारण चाहे आप कितनी ही देर बिस्तर पर लेटे रहें, नींद पूरी नहीं होती है. यह भी पढ़ें – अच्छी नींद के लिए कौन से सूखे मेवे खाने चाहिए? जानिए कौन से Dry Fruits चैन से सोने में करेंगे मदद

