Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • रातभर में क्यों बढ़ जाता है कंधे का दर्द, डॉक्टर ने बताया यह किस दिक्कत का है संकेत, कब कराएं जांच
- health - Health

रातभर में क्यों बढ़ जाता है कंधे का दर्द, डॉक्टर ने बताया यह किस दिक्कत का है संकेत, कब कराएं जांच

Shoulder Pain Causes: रात के समय ही कंधे में दर्द क्यों होता है और यह किस दिक्कत का संकेत होता है यह बता रहे हैं शॉल्डर स्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नमन वाहल. आइए डॉक्टर से ही जानें इस दर्द की वजह. Shoulder Pain At Night: कंधे में दर्द होना एक ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से […]

Shoulder Pain Causes: रात के समय ही कंधे में दर्द क्यों होता है और यह किस दिक्कत का संकेत होता है यह बता रहे हैं शॉल्डर स्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नमन वाहल. आइए डॉक्टर से ही जानें इस दर्द की वजह.

Shoulder Pain At Night: कंधे में दर्द होना एक ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से लोगों को दोचार होना पड़ता है. कंधे का दर्द कभी भी सता सकता है, यह मसल्स में कमजोरी के कारण होता है, किसी बाहरी या अंदरूनी चोट के कारण हो सकता है. लेकिन, अगर सिर्फ रात के समय ही कंधे में दर्द हो और दिन में ना हो तो इसकी क्या वजह हो सकती है? अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके शॉल्डर स्पेशलिस्ट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नमन वाहल (एसएस, AIIMS Delhi) ने बताया है कि रात के समय ही कंधे में दर्द क्यों होता है और डॉक्टर से कब मिलना चाहिए. आप भी सुन लीजिए डॉक्टर की सलाह.

रात में क्यों होता है कंधे का दर्द

डॉक्टर का कहना है कि अगर दिनभर आपका कंधा ठीक रहता है लेकिन रात में कंधे का दर्द बढ़ जाता है तो लोगों को लगता है कि यह गलत तरह से करवट लेकर सोने से या गलत पॉजीशन में सोने से हो गया है. लेकिन, असल वजह यह नहीं होती है. डॉक्टर बताते हैं कि उन्हें अपने एक्सपीरियंस के आधार पर लगता है कि यह दर्द सबसे ज्यादा रोटेटर कप टियर्स और इम्पिजमेंट में होता है. यह एक रेड फ्लैग साइन है.

दिन में कंधे के जॉइंट्स के आस-पास की मसल्स शॉल्डर जॉइंट को प्रोटेक्ट करती हैं. अगर आपको किसी मूवमेंट से दर्द होता है तो दिन में आप जाने-अनजाने उस मूवमेंट को अवॉइड करते हैं और मसल्स भी मूवमेंट नहीं होने देतीं और भरपाई हाथ या कोहनी के जॉइंट्स से हो जाती है. लेकिन, रात के समय ऐसा नहीं होता. रात में यही मसल्स रिलैक्स हो जाती हैं और कुछ ऐसे मूवमेंट्स होते हैं जिसकी वजह से दर्द बढ़ जाता है.

डॉक्टर से कब करवाएं जांच

डॉ. नमन का कहना है कि अगर कंधे में दर्द सिर्फ रात में ही होता है या रात में दिन के मुकाबले ज्यादा होता है तो आपको ऑर्थोपेडिक सर्जन से मिलने की जरूरत है.

आराम के लिए क्या करें

  • अगर कंधे में हल्का-फुल्का दर्द महसूस होता है तो बर्फ से सिकाई की जा सकती है. 15 मिनट सिकाई से आराम महसूस होता है.
  • फिजिकल थेरैपी या थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग काम आ सकती है.
  • डॉक्टर के बताए तरीकों से, दवाओं से या एक्सरसाइज से आराम मिल सकता है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.