Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • 9वीं क्लास में हुआ फेल, आज बना बॉलीवुड का मशहूर डायरेक्टर, आलिया-करीना संग कर चुका है फिल्में
- मनोरंजन

9वीं क्लास में हुआ फेल, आज बना बॉलीवुड का मशहूर डायरेक्टर, आलिया-करीना संग कर चुका है फिल्में

Imtiaz Ali Life Experiences: बॉलीवुड में ऐसा एक डायरेक्टर मौजूद है, जो कभी 9वीं क्लास में बुरी तरह फेल हो गया था. पढ़ाई में कभी अच्छे ना होने के बाद भी आज वे इतने बड़े मुकाम पर बैठे हैं. आइए जानते हैं इनकी जर्नी. बचपन की असफलताएं आपके भविष्य को तय नहीं करती. यह आपको […]

Imtiaz Ali Life Experiences: बॉलीवुड में ऐसा एक डायरेक्टर मौजूद है, जो कभी 9वीं क्लास में बुरी तरह फेल हो गया था. पढ़ाई में कभी अच्छे ना होने के बाद भी आज वे इतने बड़े मुकाम पर बैठे हैं. आइए जानते हैं इनकी जर्नी.

बचपन की असफलताएं आपके भविष्य को तय नहीं करती. यह आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं. इस बात का असली उदाहरण बॉलीवुड के ये मशहूर डायरेक्टर हैं, जिनकी जिंदगी किसी मिसाल से कम नहीं.  

कौन है ये डायरेक्टर?

imtiaz ali-1-2

इस डायरेक्टर का नाम है- इम्तियाज अली. यह नाम बॉलीवुड में काफी बड़ा है. उनकी फिल्में दिल को छूती हैं और कहानियां अलग तरह की होती हैं. लेकिन उनका सफर आसान नहीं था. स्कूल में फेल होने की शर्म ने उन्हें बदल दिया और आज वे आलिया भट्ट और करीना कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेस के साथ फिल्में बना चुके हैं.

बचपन और स्कूल की असफलता

imtiaz ali-1-2-3

इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को जमशेदपुर में हुआ. बचपन से ही उन्हें फिल्मों का बहुत शौक था. उनके फूफा के सिनेमाघर में वे घंटों फिल्में देखते रहते थे. पढ़ाई में उनका मन कम लगता था. नतीजा यह हुआ कि वे 9वीं क्लास में फेल हो गए.

जिल्लत से भरा था वो समय

imtiaz ali-1-2-3-4

इस घटना को इम्तियाज खुद अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी ज़िल्लत बताते हैं. क्लास दोहराने की शर्म ने उन्हें बहुत परेशान किया. लेकिन इसी असफलता ने उन्हें सोचने पर मजबूर किया. उन्होंने फैसला लिया कि अब खुद पर भरोसा रखेंगे और कुछ अलग करेंगे.

पढ़ाई में सुधार और नया रास्ता

imtiaz ali-1-2-3-4-5

9वीं क्लास दोहराने के बाद इम्तियाज ने पढ़ाई पर ध्यान दिया. वे दिल्ली के हिंदू कॉलेज गए. वहां उन्होंने थिएटर शुरू किया. कॉलेज में वे बहुत सफल रहे. उन्होंने ‘इब्तिदा’ नाम का ड्रामा सोसाइटी भी शुरू किया. फिर वे मुंबई चले गए. वहां से उन्होंने फिल्म बनाने की ट्रेनिंग ली. शुरुआत में उन्होंने टीवी शो लिखे। धीरे-धीरे उनका सपना पूरा होने लगा.

बॉलीवुड में सफर और मशहूर फिल्में

imtiaz ali-1-2-3-4-5-6

साल 2005 में इम्तियाज ने अपनी पहली फिल्म ‘सोचा ना था’ डायरेक्ट की. लेकिन असली सफलता 2007 में ‘जब वी मेट’ से मिली. शाहिद कपूर और करीना कपूर की यह फिल्म सुपरहिट हुई. करीना की ‘गियर वाली’ वाली छवि आज भी लोग याद करते हैं.

इम्तियाज की फिल्में

imtiaz ali-1-2-3-4-5-6-7

इसके बाद इम्तियाज रुके नहीं. उन्होंने करीना के साथ ‘जब वी मेट’ बनाई. बाद में वे आलिया भट्ट के साथ भी काम कर चुके हैं. उनकी फिल्मों में आलिया ने भी यादगार रोल किए. इम्तियाज कहते हैं कि वे अभिनेताओं को नई तरह के रोल देते हैं. उनकी हाईवे, तमाशा, मैं वापस आऊंगा, अमर सिंह चमकीला जैसी फिल्में हर जगह वायरल हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.