Netflix Best Thriller Movies: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की इन फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें हर सीन में कूट-कूटकर सस्पेंस और थ्रिलर भरा हुआ है. इन फिल्मों के क्लाइमैक्स आपका दिमाग घुमा देंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?
Netflix Best Thriller Movies: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की इन फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें हर सीन में कूट-कूटकर सस्पेंस और थ्रिलर भरा हुआ है. इन फिल्मों के क्लाइमैक्स आपका दिमाग घुमा देंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?
सेक्टर 36

विक्रांत मैसी की ‘सेक्टर 36’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर डोज मिलेगा. वहीं इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ-साथ दीपक डोबरियाल भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है.
रात अकेली है

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की इस फिल्म का नाम भी नेटफ्लिक्स की टॉप थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर सीन्स भरपूर हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.
तलवार

इरफान खान स्टारर ‘तलवार’ को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में आरुषी हत्याकांड को दिखाया गया है. वहीं इस फिल्म में इरफान खान के साथ-साथ कोंकणा सेन शर्मा भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है.
बदला

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर ‘बदला’ भी नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है. वहीं इस फिल्म में अमृता सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं.
जाने जान

करीना कपूर की थ्रिलर फिल्म ‘जाने जान’ भी नेटफ्लिक्स की टॉप लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में करीना कपूर के साथ-साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लीड रोल में हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है.
रेड 2

अजय देवगन और रितेश देशमुख की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में आपको एक से बढ़कर एक सस्पेंस देखने को मिलेगा. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है.
द गर्ल ऑन द ट्रेन

परिणीति चोपड़ा और अदिति राव हैदरी स्टारर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
