*👉🏻 धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जाना एक परिवार को पड़ गया महंगा, चोरों ने घर से लाखों रुपए की नकदी व सोना चुराया* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,7 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- राजा गार्डन में रहने वाले एक परिवार को धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जाना महंगा पड़ गया। जानकारी देते हुए मकान मालिक जतिंदर गुप्ता पुत्र अश्वनी गुप्ता निवासी राजा गार्डन ने बताया कि वह 4 दिसंबर दिन बुधवार को परिवार सहित राजस्थान में स्थित सालासर बालाजी के दरबार में माथा टेकने के लिए गए थे।
6 तारीख को सुबह जब वापस आए तो देखा घर के अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखी हुई अलमारियों से 2 लाख रुपये की नकदी और 5 तोले सोने के गहने चुरा कर ले गए हैं। चोरी के बारे में तुरंत ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।