*👉🏻 ट्रक में 250 किलो चूरापोस्त लेकर आ रहा ट्रक चालक पुलिस को देख ट्रक छोड़कर भागा, आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,23 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)-कमिश्नरेट पुलिस के थाना बस्ती बावा खेल और थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक ट्रक में से 250 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है
जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने कपूरथला रोड लेदर कंपलेक्स पर स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक पीबी 11 बीके 6379 जिसे राम तेज सिंह चला रहा है, कपूरथला की तरफ से आ रहा है। जिसमें काफी ज्यादा मात्रा में चूरा पोस्त छुपाया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी और सख्त कर हर वाहन की तलाशी शुरू कर दी। तभी कपूरथला की तरफ से पुलिस को एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस पार्टी ने ट्रक चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक को मौके से भगा लिया और उसे मकसूदां मंडी में खड़ा कर खुद फरार हो गया। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 1 में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक ज़ब्त कर लिया। जब पुलिस पार्टी ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 2 क्विंटल 50 किलो 730 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। मौके पर पुलिस को पता चला कि आरोपी इंदौर मध्य प्रदेश से ट्रक में प्याज लेकर आया था। प्याज अनलोड करने के बाद आरोपी ने चूरा पोस्ट की सप्लाई किस व्यक्ति को देनी थी और आरोपी चूरा पोस्त कहां से लेकर आ रहा था और आरोपी का कपूरथला की तरफ से ट्रक लेकर आने का क्या मकसद है इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस पार्टी ने आरोपी ट्रक चालक राम तेज सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी अरोड़ेवाल लहरा जिला संगरूर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
