*👉🏻 पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने किया वेस्ट हल्के का विनाश,भाजपा करेगी विकास-मोहिंदर भगत* *👉🏻 बीते पांच सालों में अवैध कालोनियों का बिछाया जाल,सरकार को लगाया करोड़ों रुपये का चूना, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 13 फरवरी 2022-(प्रदीप भल्ला)- विधानसभा हलका वेस्ट में हरबंस नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जालंधर वेस्ट से भाजपा के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा कि बीते 5 सालों में वेस्ट हलके का विनाश हुआ है जब भाजपा की सरकार आएगी तो वेस्ट हल्के का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब उनके पिता भगत चुन्नीलाल कैबिनेट मंत्री थे तो उन्होंने वेस्ट हलके में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य करवाए।
जिन्हें आज भी जनता याद करती हैं, लेकिन बीते 5 सालों में वेस्ट हल्के में विकास कार्य नाम का कुछ दिखाई नहीं देता। वहीं नाम ना छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि वेस्ट हल्के में अवैध कॉलोनियों का जाल बिछ चुका है जिस कारण सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा है। कांग्रेसी उम्मीदवार (उस वक़्त के विधायक) के चहेतों ने धड़ाधड़ अवैध कालोनियां काटी और अपनी जेबें भर ली। कांग्रेसी उम्मीदवार जो कि उस समय विधायक थे उनके संरक्षण में कॉलोनाइजरों और प्रॉपर्टी डीलरों को मोटा मुनाफा मिला है। क्योंकि अगर प्रशासनिक अधिकारी इन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने आते थे तो विधायक उनके सामने खड़े हो जाते थे। इसी कारण 5 सालों में अवैध कॉलोनियों काट कर प्रॉपर्टी डीलरों ने मोटी कमाई कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया। इसीलिए आज भी कांग्रेसी उम्मीदवार सिर्फ प्रॉपर्टी डीलरों के ही चहेते हैं। आम जनता इनको पसंद नहीं कर रही। दबी आवाज में लोग कह रहे हैं कि इस बार वेस्ट हल्के में राजनीतिक तख्ता पलट कर रहेंगे। वेस्ट हलके के लोगों ने पूर्ण रूप से साफ छवि के भाजपा उम्मीदवार मोहिंदर भगत को समर्थन देने का फैसला कर लिया है।