*हिंदू राष्ट्र के खिलाफ पंजाब बंद की कॉल का विरोध करेगी शिव सेना हिंद:-ईशान्त शर्मा* *शिवसेना हिंद द्वारा व्यापारियों के साथ की जा रही बैठकें:-संदीप पाहवा*
जालन्धर,23 जनवरी 2020-(एच.ई)-शिरोमणी अकाली दल अमृतसर व दल खालसा द्वारा हिंदू राष्ट्र का विरोध करते हुए आगामी 25 जनवरी को पंजाब बंद का किया गया ऐलान सिर्फ प्रचार तक ही सीमित होगा व पंजाब बंद को शिवसेना हिंद किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। उक्त बातें शिवसेना हिंद के पंजाब प्रमुख एवम राष्ट्रीय कार्यकरणी मेंबर ईशान्त शर्मा ने व्यापारियों के साथ रखी गई बैठक के बाद पत्रकारवार्ता दौरान कही। उन्होंने कहा कि पंजाब बंद की कॉल देने वाले खालिस्तान समर्थक हैं व पंजाब के हिंदू सिख भाईचारा अब इनके बहकावे में नहीं आने वाले। शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा पंजाब भर में हिंदू सिख भाईचारे से सबंधित व्यापारियों के साथ लगातार बैठकें करके उन्हें जागरूक करते हुए पंजाब बंद का विरोध करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है व उन्हें पंजाब के हिंदू सिख भाईचारे के व्यापारी वर्ग से लगातार सहयोग मिल रहा है। संदीप पाहवा ने कहा कि भारत देश में प्रत्येक धर्म का सत्कार किया जाता है परंतु खालिस्तान समर्थक इस एकता को तोडक़र पंजाब व देश में अमन शांति भंग करना चाहते हैं। शर्मा ने कहा कि पंजाब की जनता को अब इनके मंसूबों बाबत जानकारी मिल चुकी है और यही कारण है कि शिरोमणी अकाली दल अमृतसर को चुनावों में पंजाब की जनता मुंह नहीं लगाती व इनके कैंडीडेट्स की जमानते जबत होती रही है। ऐसे में शिअद अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान पंजाब की अमन शांति भंग करके दंगे भडक़ा कर अपनी राजनैतिक जमीन तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। ईशान्त शर्मा ने कहा कि पंजाब की जनता को अब अवगत हो चुका है कि यह खालिस्तानी समर्थक सिर्फ दंगे भडक़ाकर व आतंकी गतिविधियों को अंजाम देकर किसी न किसी तरह देश के टुकड़े करना चाहते हैं और इसमें खालिस्तानी समर्थकों का सहयोग पाकिस्तान की आतंकी एजेंसी आईएसआई द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर खालिस्तान समर्थकों ने बंद करवाने के लिए कोई गलत कदम उठाया तो फिर शिवसेना हिंद द्वारा उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और उनकी रेल बनाकर उनको खदेड़ा जाएगा।
