*👉🏻 देसी शराब सहित एक काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 01 जुलाई 2020-(प्रदीप भल्ला)- पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एडीसीपी-2 अश्वनी कुमार के दिशा-निर्देशों पर एसीपी कैंट मेजर सिंह की हिदायतों पर थाना कैंट के प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल और एएसआई सुरिंदर पाल सिंह चौकी इंचार्ज परागपुर की अगुवाई में एएसआई राम लुभाया ने पुलिस पार्टी सहित जी.एन.ए चौक में नाकाबंदी की हुई थी।
तभी पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि हरदीप कुमार उर्फ दीपा पुत्र सुरिंदर पाल निवासी कोट कलां थाना जालंधर कैंट अपने घर से देसी शराब की सप्लाई करता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने आरोपी के घर पर रेड कर वहां से एक प्लास्टिक की कैनी में से (30,000 एमएल) 40 बोतल देसी शराब की बरामद की। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उस पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पर पहले भी थाना कैंट और थाना सदर में मामले दर्ज हैं।



