👉🏻 शहर में अवैध रूप से चल रहे सपा सेंटरों के खिलाफ अंबेदकर सेना पंजाब के प्रधान राहुल ने डीजीपी पंजाब और पुलिस कमिश्नर जालंधर को दी शिकायत

👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 7 मार्च 2023-(प्रदीप भल्ला, हरदीप सिंह बब्बू)-अंबेदकर सेना पंजाब (रजि.) के जिला शहरी प्रधान बलविंदर कुमार राहुल ने डीजीपी पंजाब और पुलिस कमिश्नर जालंधर को शहर में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी देते हुए बलविंदर कुमार राहुल ने बताया कि उन्होंने डीजीपी पंजाब और पुलिस कमिश्नर जालंधर को शहर के रामा मंडी, गढ़ा, बस स्टैंड, मॉडल टाउन, पीपीआर मार्केट, पीवीआर मॉल, बीएमसी चौक नजदीक चल रहे सपा सेंटरों के खिलाफ शिकायत दी है। राहुल ने बताया कि इन सपा सेंटरों में गलत काम किए जाते हैं। यह लोग नौजवानों को मसाज की आड़ में देह व्यापार का सुख मुहैया करवा कर मोटी रकम ऐंठते हैं। ये लोग ज्यादा रुपयों की लालच देकर छोटी उम्र की लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में धकेल रहे हैं। इसीलिए इन सपा सैंटरो की जांच कर इन्हें बंद करवाया जाए। राहुल ने कहा कि अगर प्रशासन इन पर कार्रवाई नहीं करेगा तो वह अपनी संस्था अंबेदकर सेना पंजाब के साथियों को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

