स्मार्टफोन में 2 सिम चलाने वालें अब हो जाएं सावधान !

एक स्मार्टफोन में दो सिम चलाने वालें अब सावधान हो जाएं। दरअसल सरकार ने एक ही फोन में दो सिम चलाने वालों पर जुर्माना लगाने का प्लान बना लिया है। एक रिपोर्ट की मानें तो दूरसंचार नियामक ने इसे लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है।वही रिपोर्ट में कहा गया है कि नंबरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए ये फैसला लिया जा रहा है।
ऐसे में नियामक की मानें तो दरअसल ऐसे कई यूजर्स हैं जो अपने फोन में दो सिम रखे हुए हैं लेकिन यूज एक ही सिम कर रहे हैं। नियामक का कहना है कि मोबाइल नंबर सरकार की संपत्ति है, जिन्हें दूरसंचार कंपनियों को एक तय सीमा के लिए दिया जाता है। सरकार सिम कार्ड के बदले शुल्क वसूलती कर सकती है। अब ट्राई एक ही फोन में दो सिम रखने को बंद कर रही है। ऐसे में अगर कोई यूजर लंबे समय तक सिम कार्ड में रिचार्ज नहीं करवाता है तो उसे ब्लैकलिस्ट करने का भी प्रावधान है। ऐसे में Trai की ओर से मोबाइल ऑपरेटर पर जुर्माना लगाए जाने का प्लान बनाया गया है। वही आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा वक्त में 219.14 मिलियन से ज्यादा मोबाइल नंबरों को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है, जो लंबे समय से यूज में नहीं हैं।
बता दें कि ऐसा करने वाला भारत पहला देश नहीं है बल्कि इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, बेल्जियम, फिनलैंड, यूके, लिथुआनिया, ग्रीस, हांगकांग, बुल्गारिया, कुवैत, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और डेनमार्क जैसे देशों में टेलिकॉम कंपनियां चार्ज वसूलती हैं।




