*👉🏻 राजोआना की फांसी की सज़ा बहाल रखना केंद्र सरकार का उचित निर्णय-राजेश रिंकू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,5 दिसंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- शिवसेना समाजवादी की एक बैठक उत्तर भारत के उप प्रमुख राजेश रिंकू के दफ्तर मधुबन कॉलोनी में हुई। इस बैठक में अलग अलग पदों पर तैनात शिवसैनिक उपस्थित हुए।
बैठक दौरान राजेश रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार ने बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को बहाल रखने का जो निर्णय लिया है वह प्रशंसनीय है। राजेश रिंकू व साथियों ने केंद्र सरकार का इस निर्णय के लिए धन्यवाद किया और साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे आंतकवादियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटका देना चाहिए। इस बैठक में प्रिंस नरवाल, विशाल, अश्विनी, कुंदन गुप्ता, बिट्टू मिश्रा, अंकित महिंद्रा, राहुल, सोहल साब, मोहित शर्मा, नवदीप सिंह सहित शिव सैनिक उपस्थित थे।


