शिवसेना समाजवादी ने किया पार्टी का विस्तार,नए पदों पर की नियुक्तियां
शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक मधुबन कॉलोनी बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू ने की। इस बैठक में भुलत्थ से सिमरन कौर को सचिव और रोहित कुमार को जालंधर वार्ड नं 59 का प्रधान नियुक्त किया गया। दोनों ने विश्वास दिलाया कि वह तन मन धन और ईमानदारी से पार्टी की सेवा करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास करेंगे।
इस मौके पर राजेश रिंकू ने कहा कि आंतकवाद के दौर में जो पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान वह अन्य लोग शहीद हुए थे उनकी आत्मिक शांति के लिए 6 जून 2026 को हवन यज्ञ किया जाएगा और उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की जाएगी। इस बैठक में युवा पंजाब उप-प्रमुख सौरव कुमार,वार्ड प्रधान ओम कुमार,शहरी उप-प्रधान दीपशूर,प्रिंस कुमार,परमजीत,साबी कुमार,शाम सुंदर,जसपाल सिंह,रोहित,शिवम,ऋषभ,विक्रम,मुनीश कुमार,करण,सौरव,पिंटू,रवि कुमार,अर्श,महिला इकाई से पूजा कुमारी,सिमरन,मुस्कान सहित बड़ी गिनती में शिव सैनिक मौजूद थे।