33 करोड़ रुपए की ठगी व गबन मामले में 6 क्रिकेट सट्टा बुकीज गिरफ्तार

सिरसा: पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित स्पेशल पुलिस टीम ने डबवाली रोड पर स्थित राइस मिल मशीनरी उपकरण बनाने वाली कंपनी एसएफ फूड प्रो टेक लिमिटेड संचालक शहर के सी ब्लॉक निवासी संजीव गुप्ता के साथ हुई करीब 33 करोड़ रुपए की ठगी व गबन मामले के आरोपी फतेहाबाद व सिरसा के 6 क्रिकेट सट्टा बुकीज को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल निवासी रानियां गेट सिरसा, संजय निवासी अग्रवाल कॉलोनी फतेहाबाद, दिनेश निवासी शिव चौक सिरसा, शुभम निवासी बेगू रोड सिरसा, अजय निवासी नोहरिया बाजार सिरसा तथा हरपाल निवासी गोल डिग्गी, सिरसा के रूप में हुई है।



