*👉🏻 केंद्र सरकार ने एक बार फिर से मोबाइल एप्स के खिलाफ लिया एक्शन,43 मोबाइल एप किए बैन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
नई दिल्ली, 24 नवंबर 2020-(एच.ई)-केंद्र सरकार ने एक बार फिर से मोबाइल ऐप पर सख्ती करते हुए 43 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। केंद्र ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी 69 ए के तहत यह बैन लगाया है। केंद्र ने कहा कि यह ऐप देश की सुरक्षा एकता और अखंडता के लिए खतरा है। बैन किए गए एप्स में ज्यादातर चाइनीस ऐप है और इनमें से 14 ऐप डेटिंग के इस्तेमाल में लाए जाते हैं। केंद्र सरकार ने अबतक 4 बार मोबाइल एप्स के खिलाफ सख्त फैसला लिया है।






