*👉🏻 ठग ट्रैवल एजेंटों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने वाले एक मशहूर ट्रैवल एजेंट ने लोगों को ठगने का निकाला नायाब तरीका* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस. इन के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,11 अगस्त 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- लोगों को ठग ट्रैवल एजेंटों के चंगुल में ना फंसने की नसीहत देने वाले और ठगी से कैसे बचा जाए इसके लिए जागरूक करने वाले एक मशहूर ट्रैवल एजेंट ने खुद ही लोगों को ठगने का एक नायाब तरीका निकाला है। बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया के एक राजनीतिक नेता ने भारत को होलीडे वर्क वीजा की श्रेणी में शामिल करने की बात कही थी। इस संबंध में कुछ ट्रैवल एजेंटों ने लोगों को गुमराह कर ठगने के लिए प्रचार शुरू कर दिया है।
इस वर्क वीजा जिसे सब क्लास 462 कहा जाता है इस संबंधी जब ऑस्ट्रेलियाई दूतावास से बात की तो उन्होंने बताया कि लोग खुद इस संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई एंबेसी की वेबसाइट पर जाकर जांच कर सकते हैं और वह देख सकते हैं कि किन किन देशों को इस सूची में शामिल किया गया है। जब इस सूची के बारे में जाने के लिए वेबसाइट पर चेक किया गया तो उसने भारत का नाम शामिल ही नहीं है। उन्होंने बताया कि यह समझौता दोनों देशों की सरकारों में होता है लेकिन अभी सिर्फ इस पर विचार ही किया जा रहा है। इस संबंधी किसी भी सरकारी संस्था ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
मगर लोगों को ठग ट्रैवल एजेंटों के चंगुल में न फंसने के लिए जागरूक करने वाले मशहूर ट्रैवल एजेंट ने खुद ही लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है। उक्त ट्रैवल एजेंट ने वीडियो बनाकर और सोशल मीडिया पर यह प्रचार शुरू कर दिया है कि जिन देशों के नागरिकों को होलीडे वर्क वीजा मिलता है वह 3 महीने से ज्यादा समय के लिए वहां काम कर सकते हैं लेकिन उक्त ट्रैवल एजेंट द्वारा यह बिल्कुल गलत जानकारी दी जा रही है। उक्त ट्रैवल एजेंट ने वैसे तो पंजाबियों के बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बहुत ही गलत टिप्पणियां की थी। जिसमें उसने कहा था कि विद्यार्थी विदेशों में पढ़ने जाते हैं और वहां पर भेड़ बकरियों की तरह इधर उधर मुंह मारते रहते हैं। उक्त ट्रैवल एजेंट ने विदेशों में पढ़ने गई पंजाबी लड़कियों के लिए भी भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया था। लेकिन उक्त ट्रैवल एजेंट अब खुद ही लोगों को ठगने के लिए होलीडे वर्क वीजा की बातें कर रहा है। उक्त ट्रैवल एजेंट कुछ समय पहले खुद ही वीडियो बनाकर लोगों को कह रहा था कि पंजाबी लोग अपने बच्चों को विदेशों में ना भेजें क्योंकि वहां पर उनकी जिंदगी दूबर हो जाएगी। लेकिन अब खुद ही उन्हें ठगने के लिए अपनी वेबसाइट पर न्योता दे रहा है।

