*👉🏻 बैंक कर्मी की लाश मिलने से सनसनी*


जालंधर,6 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत पड़ते गुरजेपाल नगर में 32 वर्षीय बैंक कर्मी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। थाना 6 के प्रभारी विमल कांत ने बताया कि उन्हें आस-पड़ोस के लोगों का फोन आया की कोठी में से बदबू आ रही है। जब वहां पहुंचकर देखा तो वहां पर गली हुई लाश पड़ी हुई थी। जिस पर कीड़े चल रहे थे। जांच करने पर पता चला कि इस कोठी में शशिकांत तिवारी जो कि गोरखपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है किराए पर रहता है। जो बहराम में पंजाब एंड सिंध बैंक में कार्यरत था। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले व्यक्ति को घर में जाते हुए देखा था। जिसके बाद उसे दोबारा नहीं देखा। पहली नजर में देखने पर पता चलता था कि व्यक्ति की मौत हुए दो-तीन दिन हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा, एडीसीपी-2 डी. सुडरविली,एसीपी समीर वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


