*👉🏻 मौत के वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा*
जालंधर,14 जून-(प्रदीप भल्ला)-एडीसीपी ट्रैफिक कुलवंत सिंह हीर व एसीपी ट्रैफिक हरबिंदर सिंह भल्ला के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एएसआई जसबीर सिंह ने ओवरलोड रेता-बजरी की ट्रालियों पर शिकंजा कसा। जानकारी देते हुए एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक कर्मी बलजीत सिंह,कुलदीप सिंह व पुलिस पार्टी सहित रेता बजरी लेकर जाने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों के खिलाफ एक स्पेशल मुहिम का आगाज किया गया। जिसके तहत लम्मा पिंड चौक में नाकेबंदी कर 12 ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की गई और कईयों के चालान किये गए। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि शहर में ज्यादातर हादसों का कारण ट्रैक्टर ट्रालियां ही बनती है। इसी लिए एक विशेष मुहिम के तहत इन पर शिकंजा कसा गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
