13 गलत PIN के

Shah Rukh Khan के

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड केस में डिसमिस हुए इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को अदालत ने किया केस से डिसचार्ज
- ताजा ख़बरें - पंजाब

ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड केस में डिसमिस हुए इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को अदालत ने किया केस से डिसचार्ज

जालंधर (प्रदीप भल्ला) कपूरथला के चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स सुसाईड केस में अदालत ने पंजाब पुलिस के डिसमिस इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व अन्यों को केस से डिस्चार्ज कर दिया है। बताया जा रहा है कि केस में नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्ज ही फ्रेम नहीं हो पाया। जिसके चलते अदालत ने डिसमिस इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व […]

जालंधर (प्रदीप भल्ला) कपूरथला के चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स सुसाईड केस में अदालत ने पंजाब पुलिस के डिसमिस इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व अन्यों को केस से डिस्चार्ज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि केस में नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्ज ही फ्रेम नहीं हो पाया। जिसके चलते अदालत ने डिसमिस इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व अन्यों को डिस्चार्ज कर दिया।

बता दें कि मानवजीत सिंह ढिल्लों और जश्नबीर सिंह वासी कपूरथला ने 17 अगस्त 2023 को गोइंदवाल साहिब के निकट ब्यास नदी में छलांग मारकर सुसाईड कर ली।

सगे भाईयों के सुसाईड मामले में बहुत बवाल हुआ। आरोप लगाया गया कि दोनो भाईयों ने थाना नम्बर 1 के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा दी गई प्रताड़ना से आहत होकर सुसाईड किया है।

इस मामले में धरना प्रदर्शन हुए और फिर कपूरथला में इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, एएसआई बलविन्द्र, लेडी कांस्टेबल जगजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

द्वारा दी गई प्रताड़ना से आहत होकर सुसाईड किया है।

इस मामले में धरना प्रदर्शन हुए और फिर कपूरथला में इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, एएसआई बलविन्द्र, लेडी कांस्टेबल जगजीत कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया।

इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को पंजाब पुलिस से डिसमिस कर दिया गया। इस मामले में आज कपूरथला की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।

आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्ज ही फ्रेम नहीं हो पाए। जिसके चलते आज अदालत ने केस डिस्चार्ज कर दिया।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.