13 गलत PIN के

Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी
- ताजा ख़बरें - देश विदेश - राष्ट्रीय

सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी

नई दिल्ली( हैडलाइन ब्यूरो)कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया. सफदरजंग अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद सज्जन कुमार को मृत घोषित कर दिया. कांग्रेस के पूर्व सांसद […]

नई दिल्ली( हैडलाइन ब्यूरो)कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया. सफदरजंग अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद सज्जन कुमार को मृत घोषित कर दिया.

कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को निधन हो गया है. सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत लाया घोषित (ब्रॉट डेड) कर दिया.

सज्जन कुमार दिल्ली के प्रभावशाली कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद थे. 23 सितंबर 1945 को दिल्ली में जन्मे सज्जन कुमार ने राजनीति की शुरुआत 1970 के दशक में की. वो दिल्ली नगर निगम के काउंसलर बने, फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे. 1980, 1991 और 2004 में वह लोकसभा सांसद चुने गए. वह संजय गांधी के करीबी माने जाते थे और बाहरी दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस के मजबूत चेहरे थे. 2018 में दोषसिद्धि के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

आपको बता दें कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में उन पर भीड़ भड़काने, हत्या और हिंसा भड़काने के आरोप थे. दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2918 को पालम कॉलोनी मामले में उन्हें दोषी ठहराया, जिसमें पांच सिखों की हत्या और गुरुद्वारे को आग लगाने का मामला था. इस मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई. फरवरी 2025 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सरस्वती विहार मामले में भी उन्हें दोषी करार दिया, जिसमें जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुनदीप सिंह की हत्या का आरोप था. इस मामले में भी उन्हें उम्रकैद की सजा मिली. हालांकि, कुछ अन्य मामलों (जैसे सुल्तानपुरी और जनकपुरी-विकासपुरी) में वह बरी हो चुके थे. वो तिहाड़ जेल में इन सजाओं को काट रहे थे

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.