Contact Info

  • ADDRESS: Street, City, Country

  • PHONE: +(123) 456 789

  • E-MAIL: your-email@mail.com

  • Home  
  • पंजाब यूथ रन की शानदार सफलता ने बढ़ाया युवाओं का जोश काकू आहलूवालिया ने जालंधरवासियों, युवाओं और पूरी टीम का किया दिल से धन्यवाद
- जालंधर - पंजाब

पंजाब यूथ रन की शानदार सफलता ने बढ़ाया युवाओं का जोश काकू आहलूवालिया ने जालंधरवासियों, युवाओं और पूरी टीम का किया दिल से धन्यवाद

 मॉडल टाउन, जालंधर में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग द्वारा आयोजित 5 किलोमीटर पंजाब यूथ रन को मिली जबरदस्त सफलता और लोगों के उत्साह के लिए काकू आहलूवालिया ने जालंधरवासियों, विशेषकर युवाओं का तहेदिल से धन्यवाद किया। काकू आहलूवालिया ने कहा कि पंजाब यूथ रन में जालंधर के लोगों और युवाओं ने जिस जोश, […]

 मॉडल टाउन, जालंधर में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग द्वारा आयोजित 5 किलोमीटर पंजाब यूथ रन को मिली जबरदस्त सफलता और लोगों के उत्साह के लिए काकू आहलूवालिया ने जालंधरवासियों, विशेषकर युवाओं का तहेदिल से धन्यवाद किया। काकू आहलूवालिया ने कहा कि पंजाब यूथ रन में जालंधर के लोगों और युवाओं ने जिस जोश, उत्साह और प्यार के साथ भाग लिया, वह उनके लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि लोगों का यह प्यार और विश्वास वह पूरी जिंदगी याद रखेंगे और इसके हमेशा ऋणी रहेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से बाई राजबीर सिंह घुम्मण का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
काकू आहलूवालिया ने पंजाब के प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया का जालंधर पहुंचकर पंजाब यूथ रन को फ्लैग ऑफ करना और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर युवाओं का हौसला बढ़ाना अपने आप में युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि खेल, स्वस्थ जीवनशैली और युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा ही पंजाब के मजबूत भविष्य की नींव है। युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना आज के समय की बड़ी जरूरत है। काकू आहलूवालिया ने जालंधर की पूरी लीडरशिप, आम आदमी पार्टी के सभी साथियों, मीडिया कर्मियों, वालंटियर्स और यूथ कार्यकर्ताओं का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। अंत में काकू आहलूवालिया ने भावुक होकर कहा, “जब तक मेरी सांसों में सांस है, मैं जालंधरवासियों के प्यार, सहयोग और विश्वास का ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों के साथ उनका रिश्ता केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिल से जुड़ा रिश्ता है, जिसे वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ हमेशा निभाते रहेंगे।

About Us

Headline Express में आपका स्वागत है — आपकी अपनी विश्वसनीय डिजिटल समाचार गाइड, जो जालंधर से शुरू होकर पूरे पंजाब, भारत और दुनिया भर की हर बड़ी ख़बर आप तक पहुँचाती है।

Email Us:info@headlineexpress.in

Contact: +91-98888999

© 2021–2026 Headline Express. All Rights Reserved.